फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज ने किया एसपी को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा को उनके कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के शामली अध्यक्ष संगीत गोयल और उनके साथ पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में बदमाशों के खिलाफ चलाए गए अभियान से माहौल ठीक हुआ है। पूर्व में जहां बदमाशों द्वारा व्यापारियों को रंगदारी की धमकी दी जाती थीं, अब बदमाशों की शामत आ गई है। उन्होंने कहा कि मुकीम काला गैंग के बदमाश साबिर जंधेड़ी को मुठभेड़ में मारकर पुलिस ने अच्छा कार्य किया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान शहीद सिपाही अंकित तोमर के परिवार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने में भी पुलिस अधीक्षक ने अच्छी भूमिका निभाई। वहीं, व्यापारियों ने मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर भगवत सिंह को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिलाने की मांग की। इस दौरान संगीत गोयल, सचिव सुमित बंसल, अंकित गोयल, मनोज गर्ग, सुधीर मित्तल, नीरज गर्ग, राहुल कुचल, चंचल गोयल, धनिष, अशोक गोयल, संदीप मित्तल, प्रवीण गोयल, रोबिन गर्ग, अंकुश बंसल और दीपक बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें