फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष देवी संभालेंगी बाबरी ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी।
विज्ञापन

विकास कार्यों के नाम पर ग्राम पंचायत निधि की वित्तीय अनियमितता के आरोपों के चलते ग्राम प्रधान अनंगपाल को पदमुक्त कर दिया गया। ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा पंचायत सदस्य संतोष देवी के नाम पर सहमति जता दी है।
बाबरी ग्राम प्रधान के खिलाफ गांव के ही आलम खान और प्रदीप कुमार ने आरटीआई के तहत जानकारी लेने के बाद गांव में विकास कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। वहीं, जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू ने यह मुद्दा जिला पंचायत की बैठक में भी उठाया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर वित्तीय अनियमितता के संबंध में जांच कराई गई, जांच रिपोर्ट में भी वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई थी। उधर, सोमवार को बाबरी के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में एडीओ पंचायत बिजेंद्र सिंह और ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें गांव में विकास कार्य कराने के लिए समिति का गठन हुआ। ग्राम पंचायत बाबरी में कुल 15 ग्राम पंचायत सदस्य हैं, इनमें से 13 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायत सदस्य संतोष देवी पत्नी रविंद्र सैनी को प्रधान पद के लिए सहमति जताई। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य राजेन्द्र पुत्र धर्म सिंह और रहमत शाह पुत्र उमर शाह को समिति का सदस्य चुना गया। समिति का गठन करने के पश्चात सूची अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दी गई। तीन सदस्यीय समिति ग्राम पंचायत में विकास कार्य और उनकी देखभाल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की चर्चा के चलते तैनात रही पुलिस
बाबरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान और समिति के गठन के दौरान हंगामे की स्थिति भी बन गई। इसके चलते उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ तैनात रहे। स्कूल के बाहर जमा लोगों को उन्हें हटवा दिया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा अन्य किसी को अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें