फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरूषों के जन्मदिन पर आंखो व दांतो का शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री हनुमानधाम धर्मार्थ चिकित्सालय में नर सेवा नारायण सेवा में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व महामना मदनमोहन मालवीय के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. राजकुमार सिंह ने 200 मरीजों की जांच करके दवाई दी। 40 मरीजों का चयनित किया गया। मरीजों की आंखों का आपरेशन डॉ. वीपी सिंह मंगलवार को करेंगे। मौके पर दंतरोग चिकित्सक डॉ. दिव्यजीत मोघा ने मरीजो का चैक करके सलाह दी। शिविर में हनुमान धाम के मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, डॉ. महक सिंह वर्मा, मांगेराम छोक्कर, बाल किशन सैनी, अमित प्रजापति, रमेश धीमान, शरद द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाराजा सूरज मल का बलिदान दिवस पर हवन
शामली। कैराना रोड पर महेंद्र मलिक के आवास पर जिला ग्राम संघर्ष द्वारा जाट शिरोमणि महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस पर हवन यज्ञ करक उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके जीवन से प्रेेेरणा लेने का आह्वान किया। समिति संयोजक सुनील पंवार, महाराजा सूरजमल स्कूल के प्रबंधक श्यामपाल मलिक, विश्वदेव पंवार, नवाब सिंह, महेंद्र सिह, महक सिंह, जयदेव सिंह, नीरज, धर्मपाल, देवपाल, वीरसैन, चंद्रपाल सिंह, हरवीर, ओमपाल, ब्रजपाल, जसवीर, बाबूराम, नरेद्र सिंह, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें