शामली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2017-18 पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रति पूर्ति शिक्षण संस्थान द्वारा आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अतिम तिथि पांच दिसंबर निर्धारित है। उन्होंने जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं के अध्ययनरत सभी छात्र- छात्राओं के आवेदन पत्र आनलाइन सत्यापित व अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।