ट्रक चालक ने कार में मारी टक्कर
शामली। मोहल्ला गगन विहार निवासी परमेश्वरा नंद भट्ठ किसी काम से अपनी काम से मंगलवार की शाम कही जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह नगर के अजंता चौक के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने उसकी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर ट्रक चालक फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किसान पर लगाया मारपीट का आरोप
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में एक किसान बागपत निवासी मोनू को काम करने के लिए लाया था। तीन माह बीतने के बाद भी आरोपी ने मोनू को उसकी तनख्वाह नहीं दी। मोनू ने किसान से अपनी तनख्वाह मांगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसको बंधक बना लिया। पीड़ित किसी तरह कोतवाली में पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।