फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: एक किट से होंगा नो बीमारियों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में लगी पोलिंग पार्टियों के लिए आपातकालीन फर्स्ट एड किट स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई है। विभाग द्वारा तैयार की गई इस स्पेशल किट से नौ बीमारियों का इलाज किया जाएगा। महकमे द्वारा इन किटों को तैयार कर लिया गया है।
22 नवंबर को मतदान होता है। पूरे जिले की सभी नगर निकायों में मतदान कराने के लिए 411 पोलिंग पार्टियां लगाई गई है। इसके अलावा 12 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। मतदान वाले दिन पोलिंग पार्टियों में किसी की तबियत खराब ना हो जाए, इसके लिए जिला प्रशासन के आदेश पर प्राथमिक उपचार के लिए एक विशेष किट तैयार की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को यह किट दी जाएगी, ताकि यदि किसी की तबियत खराब हो तो उसको तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा सके। इस किट के माध्यम से नो बीमारियों का उपचार कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


इन-इन बीमारियों की दवाइयां रहेंगी किट में मौजूद
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो किट तैयार की गई है। उस किट में बुखार, हृदय रोग, पेट दर्द, पेन किलर, ब्लड प्रेशर, उल्टी, खुजली, दस्त की दवाइयां रहेंगी। इसके अलावा चोट लगने पर बैंडेज, बैंडेड, कॉटन आदि भी किट में डाली गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्स्ट एड किट तैयार कर ली गई है। फिलहाल 460 किट तैयार की गई है। जरूरत पड़ने पर और किट तैयार की जाएगी, इन किट के माध्यम से नौ बीमारियों का इलाज संभव है
डाक्टर राजकुमार
सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें