फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज उतारने के लिए हरियाणा का रुख करते है किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

अच्छा दाम मिलने और हरियाणा के आढ़तियों का कर्ज उतारने के लिए यूपी के किसान धान बेचने को हरियाणा का रुख करते है। दरअसल हरियाणा में आढ़तियों से यूपी के किसान एडवांस में रुपये ले लेते है। उन रुपयों से अपने दैनिक खर्च चलाते हैं और फसल उगाते है। बाद में फसल को उसी आढ़ती के यहां बेच देते है और हिसाब कर अपनी बाकी रकम ले आते हैं।
विज्ञापन

गंदराऊ के किसान इश्तकार ने बताया कि उसके पास 12 बीघा जमीन है। उसने हरियाणा के आढ़ती से फसल की बुवाई करने के लिए उधार लिया था। अब वह उसी आढ़ती को धान बेचने जा रहा है। आढ़ती का उधार चुकाने और फसल की कीमत भी अच्छी मिल जाएगी। गांव डुंडूखेड़ा निवासी प्रदीप ने बताया कि वह सुबह चार बजे अपना धान लेकर आया था। अगर हरियाणा के किसानों व प्रशासन यूपी का धान रोक सकते है तो यूपी के किसान भी इस बार हरियाणा का गन्ना यूपी में नहीं आने देंगे। गांव डुंडूखेड़ा निवासी नफे सिंह ने बताया कि हरियाणा में धान का भाव यूपी के मुुकाबले अच्छा मिलता है और बड़ी बात है कि इधर कांटे पर धान तुलवाओ और उसके इसके साथ ही नगद भुगतान ले लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें