फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का वजन दिवस का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हक के लिए आंदोलन जारी
विज्ञापन

शामली।
जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वजन दिवस का बहिष्कार करके कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए सातवें दिन बेमियादी धरना दिया। 13 सूत्री मांगों के समर्थन में डीडीओ बलराम कुमार को ज्ञापन दिया। मांगे पूरी न होने पर वजन दिवस का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन कर अभी तक मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे जारी रखने का निर्णय लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी न होने वजन दिवस का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया। आंगनबाड़ियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन डीडीओ बलराम कुमार को दिया। इस मौके पर राकेश देवी, प्रमोद कुमार, सुनीता, प्रकाशी, सुमन, विमला, रेखा रानी, रहीसा, बोबी, उषा, अमरेश, पूनम, सुदेश, सीमा, पुष्पा, प्रवेश, निर्मला, राखी, कमलेश, अनीता, प्रमिला, राजेश, मीनू, सरिता, गीता और सुशीला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें