शामली/कैैराना/जलालाबाद।
श्रीहनुमान धाम पर स्थित श्रीराम लीला रंगमंच पर मंगलवार रात श्रीगणेश आरती के साथ रामलीला का मंचन शुरू किया गया। वहीं, कैराना में श्रीहनुमान जन्म, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन किया गया। उधर, दूसरी तरफ जलालाबाद में हनुमान द्वारा सीता खोज और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया।
राम-लक्ष्मण सीता की खोज में पंपासुर पहुंचते हैं। हनुमान ब्राह्मण रूप धारण करके राम की परीक्षा लेते हैं। हनुमान को वे सीता हरण की जानकारी देते हैं। इसके बाद राम सुग्रीव से मुलाकात करते हैं। सुग्रीव बाली के बारे में बताते हैं। राम सुग्रीव को बाली से युद्ध करने के लिए कहते हैं। बाली-सुग्रीव युद्ध होता है। राम के तीर से बाली का वध होता है। इस दौरान श्रीराम लीला रंगमंच पर बाबा बजरंगबली की झांकी प्रस्तुत की गई। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल द्वारा हनुमान की आरती कर तिलक किया। मौके पर प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, वैद्य उपेंद्र द्विवेेदी, आदेश शर्मा, धर्मेंद्र कांबोज, सुशील संगल, राजकुमार मलिक, मनोज मित्तल निकुंज मित्तल, राजनीश नामदेव द्वारा किया गया।
उधर, कैराना कस्बे के गौशाला भवन में चल रही रामलीला महोत्सव में बारहवें दिन माता सबरी रामचंद्र के घर आने का इंतजार करती हैं और उनकी भक्ति में झाड़ू लगाती हैं। जहां राम लक्ष्मण पहुंचते हैं। राम सबरी के झूठे बेर खाते हैं। तब वह किष्किंधा पर्वत के बारे में बताती है। जहां हनुमान पूरी घटना के जानने के बाद सुग्रीव के पास रामचंद्र और लक्ष्मण को कंधे पर बैठा कर ले जाते हैं। सबरी का सुंदर अभिनय घनश्याम दास गोयल, राम साधु राकेश गर्ग, लक्ष्मण सतीश हनुमान राकेश, सुग्रीव आशु गर्ग, बाली रोहित नामदेव, तारा अजेश, सागर मित्तल ने किया। इसके जयपाल सिंह कश्यप, डॉ. राम कुमार गुप्ता, अर्पित, संजू वर्मा, अमित गर्ग, नवीन शर्मा, पुनीत, पप्पन शर्मा, अभिषेक, पद्म नामदेव, आशु, नरेश, नानू, देवेंद्र, जयदेव, विजय वर्मा, गुरुदास, जयपाल, डिंपल, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सीता की खोज में निकले बजरंगबली
जलालाबाद। कस्बे के गांधी चौक मैदान में चल रही रामलीला में बालीवध के बाद वानरों के सुग्रीव हनुमान से श्रीराम के बाद श्रीराम के कहने पर बीर बजरंगी हनुमान को सीता की खोज के लिए दक्षिण दिशा में भेजते हैं। हनुमान सीता से मुलाकात कर अशोक वाटिका उजाड़ देते हैं। मेघनाद हनुमान को बंदी बनाकर रावण के पास दरबार में लाता है। जहां रावण हनुमान की पूछ में आग लगवा देते हैं। हनुमान उछल कूदकर लंका को जला दिया। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, भाजपा मंडल चक्रेश चौहान चंदेना, चौ सुशील कुमार आदि ने श्रीराम की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राम सुमित कुमार, लक्ष्मण हिमांशु जुनेजा, हनुमान देवराज, रावण श्यामलाल कश्यप, मेघनाद भूपेश, अक्षय लाल सिंह, सीता दीपक सैनी, सुग्रीव बोबी शर्मा आदि ने अच्छी भूमिका निभाई।