फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का कारोबार बंद कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे का कारोबार बंद कराएं
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला माजरा, सीतापुरी, ताड़वाला, शैदमीर, नीलारोजा में कच्ची शराब के अलावा नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। नागरिक आनंद चंचल, रवि, आकाश, भारत, सोहनबीर, शैलेंद्र मित्तल, अशोक बहादुर गोयल, इसाक राणा आदि ने एसडीएम ऊन को प्रार्थना पत्र देकर इस कारोबार पर तुरंत अंकुश लगवाने की मांग कि है। एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्रेन के कारण लगा सड़क पर जाम
कैराना। चार जून को कांधला रोड पर कांधला से डीजल भरवा कर वापस आ रही पुलिस की सरकारी गाड़ी में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। ट्रक की टक्कर से गाड़ी के परखचे उड़ गये थे तथा कांस्टेबल दीपांशु त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने किसी तरह जेसीबी मशीन से गाड़ी को तोड़ कर दीपांशु के शव को बाहर निकाला था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर लिया था। वहीं, सोमवार सुबह क्रेन ट्रक को खींच कर ले गई, लेकिन ट्रक काफी बड़ा होने के कारण कोतवाली के सामने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर घंटों जाम की स्थिती बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें