फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में स्कूटी सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शामली से गांव लौट रहे स्कूटी सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांधला थानाक्षेत्र के गांव सल्फा निवासी रामपाल (50) रिश्तेदार मनीष के साथ किसी काम से शामली आया हुआ था। सोमवार की शाम दोनों स्कूटी से गांव सल्फा जा रहे थे। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर झाल गेट के पास पहुंचे, तो अज्ञात कार चालक ने उनकी स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों लोगों को गंभीर चोट आई। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान रामपाल की मौत हो गई। रामपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत
कांधला। क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी रालोद नेता डाक्टर विक्रांत जावला की चाची मुनेश देवी (48) अपने परिवार के साथ मेरठ में रहती थी। मंगलवार की सुबह कंकरखेड़ा में महिला अपनी स्कूटी से जा रही थी। ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार की शाम शव गांव हुरमजपर में पहुंचा। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें