हादसे में दो लोग घायल
शामली। मेरठ की ओर से आ रही एक इनोवा शनिवार की शाम काबडौत पुल के पास पलट गई। कार चालक इकराम व महिला रश्मि घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दूसरे मामले में राहुल व अभिषेक निवासी सोनीपत बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। वह लालूखेड़ी के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसको रेफर कर दिया।
कर्मचारियों के बयान कलमबंद
थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन के अधिशासी अधिकारी की एक अज्ञात द्वारा शिकायत की गई थी। ईओ पर आरोप था कि अधिकारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाती है। शनिवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह मामले की जांच के लिए पहुंचे तथा पालिका कर्मचारियों के बयान कलमबंद किये।