फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग टीम ने की छापामारी, बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम ने छापामारी की
विज्ञापन

थानाभवन।
विद्युत निगम की टीम ने छापामारी में 18 लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े। जेई ने सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को विद्युत निगम की टीम ने कई गांव में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई मकानों में कटिया कनेक्शन डालकर बिजली चोरी करते हुए लोगों को पकड़ लिया। गांव मुंडेट खादर क्षेत्र के जेई सहदेव राम ने आरोपी सोनू, पहलू, ब्रहमपाल व नत्थू तथा गांव दुलावा में आरोपी सुखवीर, नरेश, किरणपाल, बिलेन्द्र, रूपचन्द, आसाराम, अजीत निवासी कादरपुर में अरविंद व गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई अनीस अहमद ने बिजली चोरी करने के आरोप में थानाभवन थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें