फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैंगलौर में हुई पत्रकार की हत्या पर पैदल मार्च निकाल जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

अफका इंडिया फाउंडेशन व नौजवान भारत सभा कार्यकर्ताओं ने बंगलूरू में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।
रविवार को अफका इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले पीस सेंटर और नौजवान भारत सभा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष अकरम अख्तर ने कहा कि बंगलूरू में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या अभिव्यक्ति की आजादी पर एक हमला है। उन्होंने कहा कि देश में अपराध व अंधविश्वास के खिलाफ बोलने और लिखने वाले पत्रकारों पर जानलेवा हमले होने के साथ ही पत्रकारों की हत्याएं की जा रही है। इन सभी घटनाओं पर देश की कानून व्यवस्था चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को पकड़वाने के बजाय एक पार्टी के नेता दूसरी पार्टी के नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप कर अपनी-अपनी पार्टी की साख सुधारने में लगे हुए हैं। उन्होंने पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की। सभा के बाद सभी लोगों ने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लेकर हिंदू इंटर कॉलेज तक पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान प्रवेंद्र शर्मा, आशीष कुमार, विशाल, सचिन, विक्की, विनोद, देवेन्द्र, दिनेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें