फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे की झमाझम बारिश से हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/चौसाना।
विज्ञापन

मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बरसात से जहां गर्मी से निजात मिली, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण समस्या पैदा हो गई। उधरा, चौसाना क्षेत्र में बारिश के कारण कई मकान गिर गए। जबकि एक गांव में सड़क कट जाने से आवागमन प्रभावित हो गया।
मंगलवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली, जिसके चलते रात में झमाझम बरसात हुई। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए और फिर जमकर बरसात हुई। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के कबाड़ी बाजार, प्रगति मार्केट, नेहरू मार्केट, सीबी गुप्ता कॉलोनी सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। दो दिन से जारी बारिश के कारण तापमान भजी गिरावट भी आई। उधर, भैंसवाल गांव में बरसात के कारण गलियों में जलभराव होने के साथ ही घरों में भी पानी घुस गया। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, चौसाना क्षेत्र में दो दिन से हो रही बरसात के कारण आफत आ गई। मंगलवार रात को चौसाना, आसपास के गांवों में मानसून के आखिरी समय में हुई बारिश से चारों ओर पानी ही पानी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी हसनपुर के मजरा प्रधाननगर में बलबीर, दाता, खिला, गांव अलीपुरा में हनीफ, फरमिदा, इश्तकार, गांव दथैड़ा में गुलाम और सोनी के मकान गिर गए। इन परिवारों को मंगलवार रात आस पड़ोस के घरों में गुजारनी पड़ी। वहीं, किसानों और व्यापारी वर्ग को भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बारिश का पानी सड़कों पर ज्यादा होने की वजह से पानी व्यापारियों की दुकानों में घुस गया। उधर, तालाबों में पानी लबालब होने की वजह से पानी सड़क के ऊपर से गुजरा तो सड़क का कटान भी हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें