शामली। रालोद कार्यकर्ताओं ने खतौली ट्रेन हादसे, मेरठ में शोध छात्र की आत्महत्या, बिजनौर में जसवंत सिंह राठी की मौत के साथ ही गोरखपुर में बच्चों की मौत को लेकर शोक सभा आयोजित की। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिपाल राझड़, वाजिद अली, योगेंद्र चेयरमैन, रामकुमार वर्मा, बलबीर सिंह मलिक, बाबूराम विधायक, हरेंद्र, सतेंद्र, सनोज, देशराज भनेड़ा, राकेश सैनी, विक्रांत, सतबीर पंवार, तरसपाल मलिक, सुनील, आशुतोष पंवार, मुबारक, विकास धीमान, रजनीश, बिजेंद्र मलिक, संजीव, अनवार, प्रमोद, कृष्णपाल, सोहनपाल, प्रमोद राणा और कंवरपाल मालैंडी आदि मौजूद रहे।