फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत एलम और नगर पालिका परिषद कांधला के कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें अधिशासी अधिकारी ने बकाया टैक्स वसूल करने के साथ ही अतिक्रमण को तीन दिन में हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने नगर पालिका परिषद प्रांगण में नगर पालिका और नगर पंचायत एलम के कर्मचारियों की बैठक ली। राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार और कैलाश चंद्र रवि को निर्देश दिया कि कस्बा कांधला के मोहल्ला गुजरान में विशेष अभियान चलाकर टैक्स की वसूली की जाए। बड़े बकायादारों की आरसी जारी करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत एलम और कांधला में अवैध कब्जा करने वालों को लिखित नोटिस देकर तीन के अंदर अवैध कब्जे हटाने का आदेश दिया है। बैठक के बाद अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण कर सफाई इंस्पेक्टर राजेश कुमार को विद्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें