बंदी परीक्षार्थियों के लिए बने दो परीक्षा केंद्र
शामली। जनपद में हाईस्कूल और इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए जेल में बंद परीक्षार्थियों के लिए दो परीक्षा केंद्र निर्धारित कर बोर्ड कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने माध्यमिक शिक्षा सचिव के निर्देश के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 में प्रतिभाग करने वाले जेल के बंदी परीक्षार्थियों के लिए दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए शहर के देशभक्त इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए वीवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों केंद्रों पर जेल में बंद परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।