शामली।
ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को चौसाना क्षेत्र के गांव गंगारामपुर निवासी श्याम सिंह पुत्र बिशम्बर अपने पुत्र नमन और कुलदीप पुत्र रणधीर सिंह के साथ बाइक से शामली आ रहा था। जब वह आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली के निकट पहुंचा तो पीछे से आए ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से घायलों को शामली सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। घायलों में कुलदीप की हालत गंभीर बनी है।