फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराएं कार्य- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराएं कार्य- डीएम
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि जनपद में चल रही परियोजनाओं को मानकों का ध्यान रखते हुए समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस कार्य में कोई लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सभी विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक व यूनिफार्म समय से उपलब्ध कराएं। विद्युत विभाग द्वारा मुआवजे के 16 प्रकरणों में अभी तक भुगतान न होने पर नाराजगी जताई तथा प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कराने का निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शासन की मंशानुसार जनपद की सभी सड़कों को तत्काल गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराएं। जिला पूर्ति अधिकारी को पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड निर्गत किये जाने व उन्हे आधार कार्ड से जोडने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक आधार के लिए नामांकन नहीं कराया है वह अपना आधार नामांकन कराते हुए संबंधित बैंक शाखा में अपने खाते से जुड़वा दें। क्योंकि बगैर आधार कार्ड के ऋण माफी योजना का लाभ नही मिल सकेगा। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डाक्टर सफल कुमार, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार आदि सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें