शामली। कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से चार अगस्त को बालिका जूनियर वर्ग में बॉक्सिंग की ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल का आयोजन सांयकाल तीन बजे शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। इसके बाद चयनित छात्राएं पांच अगस्त को सहारनपुर में मंडल स्तर पर ट्रायल देंगे, जिसके बाद वह स्टेट स्तरीय होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक बालिकाएं को अपने अपने दो फोटो और आधार कार्ड लाना जरूरी है।