जलालाबाद। एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में वेस्ट इज बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ज्योति हाउस, सूर्य, अग्नि, प्रकाश सदन के छात्र छात्राओं ने खराब वस्तुओं का सदुपयोग कर सुंदर सामान बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल ने सीनियर वर्ग में अग्नि के प्रणव प्रथम, सूर्या से दिवयांश और श्रेया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रकाश सदन के अक्षरा अनश्वरी प्रथम, प्रकाश सदन से नीतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंध समिति के नितिन गर्ग, विनीत बंसल, आशीष सिंघल, कमल गर्ग ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य डाक्टर अशोक कुमार ने विजेता बच्चों को आशीर्वाद दिया।