थानाभवन। कस्बा में भाजपा की ओर से एक फार्म हाउस में बैठक आयोजित की गई। जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में थानाभवन और जलालाबाद मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, दिव्यांग पेंशन, विधवा लाभ योजना, विधवा पेंशन, राशन कार्डों में नये नाम जोड़ना आदि के विषय में बताया गया। राज्यमंत्री पीआरओ नरेंद्र त्यागी ने बताया कि योजनाओं के लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा कैंप लगाया जाएगा। बैठक में जयपाल प्रधान, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।