मंदिर की नींव में घुस रहा गंदा पानी
कैराना। प्राचीन बालाजी धाम के पीछे की दीवार के पास गंदगी और कीचड़ रहने के कारण मंदिर की दीवार कमजोर हो गई है। नमी के कारण दीवार जर्जर हो चुकी है तथा हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकती है। प्राचीन देवी मंदिर तालाब परिसर में बालाजी धाम है। मंदिर के पीछे से आर्यपुरी रोड जाता है। आर्यपुरी रोड पर मंदिर के पीछे की दीवार के पास नाली में हर समय गंदगी व कीचड़ भरी रहती है। जिस कारण गंदा पानी दीवार की नींव में घुस रहा है। दीवार जर्जर हो चुकी है तथा उसमें दरारें भी आने लगी है। जिस कारण दीवार कभी भी गिर सकती है। कस्बा कैराना के गोपाल, मनोज, विकास, आशु, राकेश, अनिल गुप्ता आदि ने मंदिर के पीछे सफाई कराने की मांग की है।