फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल बाद बन रहा विशेष संयोग

Wed, 19 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। करवाचौथ के त्योहार पर इस बार 100 साल बाद अद्भुत संगयोग बन रहा है। जिसके विद्वान सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला बता रहे हैं। उधर, मंगलवार को सुहागिनों ने जमकर खरीदारी की। साड़ी, ज्वेलरी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन


इस वर्ष करवा चौथ का विशेष महत्व है। आचार्य पंडित हरीओम शर्मा का कहना है करवा चौथ का त्योहार इस बार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र रहेगा इसलिए कन्या राशि में बुध का होना माना जा रहा है। इस तिथि में गणेश चतुर्थी और कृष्ण जी का नक्षत्र भी है। यह अद्भुद संयोग सौ साल बाद बना है। यह संयोग सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है।

उधर, शामली जिले की तीनों चीनी मिलों पर करीब 135 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है।    चूंकि शामली जनपद कृषि प्रधान क्षेत्र है और किसानों की आर्थिक स्थिति गन्ने पर निर्भर करती है। चीनी मिलों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया, जिससे त्योहार की खुशियों का रंग भी कुछ फीका रह गया। हालांकि कपड़ों की बिक्री तो खूब रही, लेकिन ज्वैलरी में   सोने के जेवरों की बिक्री कम हुई। त्योहार की रस्म पूरी करने के लिहाज से महिलाओं ने चांदी के बिछुए, पाजेब आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन


उधर, थानाभवन में करवा चौथ त्योहार से एक दिन पूर्व बाजारों में रौनक के साथ साथ जमकर खरीदारी हुई। गली मोहल्लों में  मेहंदी लगाने वाली लड़कियों के  यहां भीड़ रही। वहीं ब्यूटी पार्लरों में देर रात्रि तक महिलाओं का   जमावड़ा लगा रहा। 

खूब हुई कपड़ों की बिक्री 
ऐश्वर्या फैशन हाउस, अर्चना साड़ी सेंटर, विशाल साड़ी सेंटर, लीला फैशन हाउस, जियाजी साड़ी सेंटर सहित अन्य कपड़ा कारोबारियों का यही कहना है कि इस बार कपड़ों का कारोबार अच्छा रहा। साड़ी, लहंगा और लांचा की डिमांड खूब रही। उधर, सिटी ज्वैलर्स, रतिराम ज्वैलर्स, न्यू दुर्गा ज्वैलर्स और संस्कार ज्वैलर्स सहित अन्य सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि गन्ना मूल्य बकाया भुगतान न होने पर सोने की ज्वैलर्स की बिक्री कम रही, सिर्फ चांदी के जेवरों की बिक्री ज्यादा हुई। 

मेहंदी वालों ने काटी चांदी 
करवाचौथ की तैयारियों पर मेहंदी रचाने वालों ने भी जमकर कमाई की। हाथों पर साधारण डिजाइन की मेहंदी लगाने पर 100 रुपये, तो हाथ से लेकर कलाई तक सुंदर डिजाइन में फूलदार मेहंदी सजवाने के 500 रुपये तक चार्ज लिया गया। मेहंदी वालों के अलावा मंगलवार को ब्यूटी पार्लर वालों के यहां भी अच्छी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें