फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से ऑनलाइन बैंक खाते से निकाले 1.40 लाख वापस दिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी से ऑनलाइन बैंक खाते से निकाले 1.40 लाख वापस दिलाए
विज्ञापन

शामली। धोखाधड़ी कर बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर निकाले गए 1.40 लाख रुपये को साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस जमा कराने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी रविकांत शर्मा ने एसपी विनीत जायसवाल से शिकायत की थी कि उनके रिश्तेदार सहारनपुर जिले के देवबंद के गांव बनहेड़ा निवासी अमित शर्मा का खाता गाजियाबाद की एक बैंक शाखा में है। चार दिसंबर को किसी ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए, जबकि खाताधारक उनके रिश्तेदार ने किसी भी व्यक्ति को अपने बैक खाता की सूचना शेयर नहीं की। एसपी ने इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी। साइबर सेल के सीसीओ नितिन त्यागी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एनपीसीआई और पीओएस से संपर्क कर आवेदक के जीजा के खाते से निकाले गए 1.40 लाख रुपये पीड़ित के बैक खाता में रिफंड कराया। रकम मिलने पर पीड़ित पक्ष ने साइबर सेल द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड से बचने को बरते ये सावधानियां
अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और सीवीवी नंबर आदि शेयर न करें।
एटीएम का प्रयोग करते समय एटीएम कार्ड इंसर्ट से लौटकर यह जांच लें कि कहीं कोई स्कीम डिवाइस तो नहीं लगाया गया।
एटीएम पिन कोड हमेशा छुपाकर ही डालें, पीओएस और कार्ड सेव करते समय पिन डालने में सावधानी बरतें।
यदि संभव हो सके तो एटीएम व पीओएस से ट्रांजेक्शन करने के बाद अपने एटीएम का पिन चेंज करें।
धोखाधड़ी से ट्रांजेक्शन होने की स्थिति में तत्काल साइबर सेल को सूचना दें।
एटीएम कार्ड को कभी भी किसी के कहने पर ना ही तोड़े और ना ही फेंके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें