फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय निकाय और जनता मिलकर करे प्रयास तो गंदगी से मिले निजात

विज्ञापन
भरत श्रीवास्तव - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हाल में जारी स्वच्छता रैंकिंग में शाहजहांपुर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। नगर निगम से लेकर स्थानीय निकायों की लापरवाही से गंदगी का निस्तारण समुचित ढंग से न होने के कारण रैंकिंग में बहुत सुधार संभव नहीं हो सका। वहीं साफ-सफाई को लेकर लोगों के ध्यान न देने के कारण भी नगर निकाय के सीमित संसाधन गंदगी साफ करने में नाकाफी साबित होते हैं। जागरूक लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन और जनता मिलकर काम करे तो निश्चित तौर पर हम स्वच्छता रैंकिंग में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोगों को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। इससे वातावरण स्वच्छ बना रहे। नगर निगम के कर्मचारियों को सफाई कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। देखने में आता है सफाई कर्मी झाडू लगाने तक नहीं आते।
- भरत श्रीवास्तव, लोधीपुर नई बस्ती
कूड़ा इधर-उधर फेंकने की बजाय डस्टबिन में इकट्ठा करके रखे और जब नगर निगम की ओर से कर्मचारी डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए आए तब उसे उपलब्ध करा दें। इससे गंदगी नहीं फैलेगी। यह हम सभी का कर्तव्य है। - सुरभि सिंह
विज्ञापन

साफ सफाई का कार्य केवल सफाईकर्मियों पर नहीं छोड़कर अपने घर के आसपास खुद भी सफाई करनी चाहिए।कूड़ा करकट बाहर फेंकने के स्थान पर कूड़ेदान में डालना चाहिए। नागरिकों को शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करना चाहिए।
नेहा शुक्ला, पुवायां
नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है। कई स्थानों पर रखे कूड़ेदान सड़ गए हैं। घर में कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए। नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी समझ कर कूड़े को इधर उधर न डालें।
अमित यादव, पुवायां
लोगों को स्वच्छता के प्रति और जागरूक होने की जरूरत है। जब तक लोग अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन नही करेंगे सफाई व्यवस्था के वह परिणाम नहीं मिल सकेंगे जिनकी अपेक्षा है। नगर पालिका भी सफाई का ध्यान दे।
रमेश त्रिवेदी, नवीन नगर, जलालाबाद
घर- घर से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था होने के बाद भी नगरवासियों को गंदगी से पूरी तरह निजात नहीं मिल रही है। प्रशासन को व्यवस्था करने के साथ इस मामले में सख्ती भी बरतनी चाहिए। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
प्रियंका गुप्ता, बाबूनगर, जलालाबाद
सड़कों पर सफाई व्यवस्था पहले से कुछ बेहतर है लेकिन नालियों की सफाई दुरुस्त नहीं है। इससे मच्छरों का प्रकोप अधिक है। लोग सफाई कर्मी की कूड़ा गाड़ी में कूड़ा डालने की बजाय सड़कों पर ढेर लगाते हैं। यह आदत ठीक हो।
हर्षित अग्रवाल, किराना व्यापारी तिलहर।
नगर प्रशासन और नगरवासी अभी पूरी तरह जागरूक नहीं हो सके। पालिका प्रशासन लोगों को जागरूक करने में नाकामयाब रही है। नगरवासी भी अपने उत्तरदायित्व को नहीं समझ रहे हैं जिससे गंदगी की समस्या बढ़ रही है।
प्रियंका गुप्ता, शिक्षिका दातागंज तिलहर।

सुरभि सिंह- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

रमेश द्विवेदी । जलालाबाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

प्रियंका गुप्ता। जलालाबाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

हषिज्त अग्रवाल। तिलहर- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

प्रियंका गुप्ता। तिलहर- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

नेहा शुक्ला, पुवायां- फोटो : POWAYAN

 

अमित यादव, पुवायां- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें