शाहजहांपुर में आनंदू अजी के लिए न्याय की मांग करते युवा कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
शाहजहांपुर। केरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी के आत्महत्या करने के मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।
मंगलवार को पदाधिकारी टाउनहाल स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए शहीदों की प्रतिमाओं के सामने पहुंचे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि समाज में न केवल युवतियां, बल्कि युवा भी सुरक्षित नहीं हैं। आनंदू अजी के साथ हुआ, यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है। इस मामले में एक राष्ट्रीय संगठन का नाम सामने आना इसे और भी गंभीर बनाता है। उन्होंने शोषण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदेश महासचिव रफी उल हसन, जिला उपाध्यक्ष शोभित मिश्रा, शहर विधानसभा अध्यक्ष रहीम दाद खान, महानगर अध्यक्ष शहनबाज खान, इरफान खान आदि मौजूद रहे। संवाद