फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पार्क में किशोरी के साथ पकड़े युवकों से लगवाई उठक-बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हिंदू युवा संगठन के जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार ने सोमवार को पदाधिकारियों के साथ शहीद उद्यान पार्क में पहुंचकर एक किशोरी के साथ टहल रहे दूसरे समुदाय के दो युवकों को पकड़ा। उनसे उठक-बैठक लगवाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर मामला जानकारी में आते ही संजय कुमार ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र और प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी को सूचना दी। इसके बाद राजेश अवस्थी टीम के साथ मौके पर गए। किशोरी के साथ बैठे दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके साथ ही तीनों से पूछताछ की और मामले की सूचना पुलिस व किशोरी के परिवार वालों को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। किशोरी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के पैर छुआकर और राखी बंधवाकर बहन का रिश्ता रहने और कभी भी उन पर गलत नजर न रखने की कसम खिलाई। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें