फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इटावा गए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
सरनाम सिंह यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बंडा। इटावा जिले में हुए हादसे में बंडा के गांव नरेंद्रपुर निवासी 35 वर्षीय सरनाम सिंह यादव की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। परिजन इटावा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सरनाम सिंह यादव 30 मार्च को इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर निवासी यादवेंद्र सिंह के यहां भूसा बनाने वाली मशीन चलाने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे वह खेत पर लेटकर आराम कर रहे थे। इस दौरान उसी गांव का एक युवक तेजी से ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आया, जो सरनाम सिंह के ऊपर चढ़ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सरनाम की मौत से उनकी पत्नी प्रीति देवी, बहन रुचि, भाई रक्षपाल का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें