फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'भरत तिवारी को गोली मारी, हमें भी मार दो', एनकाउंटर से नाराज युवक सिलिंडर लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा

Sun, 21 Jun 2026 01:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शिवम मिश्रा नाम का युवक शनिवार रात पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर से नाराज था। पुलिस ने युवक की पत्नी और बेटे को बुलाया, तब करीब तीन घंटे के बाद उसे नीचे उतरा गया। 
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवम मिश्रा गैस सिलिंडर लेकर रविवार रात कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर पहुंचने के बाद उसने सिलिंडर में आग लगा दी। इससे नीचे खड़े लोगों में खलबली मच गई। उसने कहा कि जैसे भरत तिवारी को गोली मार दी, हमें भी मार दो। करीब साढ़े तीन घंटे के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। बता दें कि बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी नाम का युवक पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। इस एनकाउंटर से लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


भरत तिवारी के एनकाउंटर नाराज था युवक 
शिवम मिश्रा रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर से सिलिंडर उठा लाया और पानी की टंकी पर चढ़ गया। सीढ़ियों के जरिये काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर अजीजगंज पुलिस पहुंची, फिर चौक कोतवाली से पुलिस ने मौके पर जाकर उसे उतारने का प्रयास शुरू किया। वह भरत तिवारी के एनकाउंटर से नाराज था। वह बार-बार सिलिंडर का रेगुलर खोलकर माचिस से आग लगाता था, जब लपट निकलने लगती थी तो रेगुलेटर बंद कर देता था। उसकी इस हरकत से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

पत्नी-बेटे ने लगाई गुहार तो नीचे उतरा युवक 
इस बीच उसकी पत्नी और बेटे को बुलाया गया। माइक के जरिये बेटे और पत्नी ने टंकी से उतरने का अनुरोध किया। यह भी कह दिया कि नहीं उतरोगे तो वह दोनों भी अपनी जान दे देंगे। इस बीच युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी भी पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। उसका राशन कार्ड, आवास का लाभ दिलाने का वादा किया। रात करीब एक बजे उसे उतारा गया। युवक को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस के अनुसार, युवक शराब का आदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें