फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बेटी संग देखा तो पिता ने पीटा... युवक ने कार से कुचलने का किया प्रयास, चौराहे पर मचा हड़कंप

Sat, 17 May 2025 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार सवार ने चौराहे पर दिनदहाड़े बाइक सवार को कुचलने की कोशिश की। उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
कार से बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में युवक के साथ बेटी को कार में देखकर गुस्साए पिता ने युवक को पीट दिया। इससे युवक की आंख के पास चोट लग गई। इससे बौखलाए युवक ने कार से पिता को कुचलने की कोशिश की। किसी तरह पिता ने अपनी जान बचाई।  
विज्ञापन


शहर के सुदामा चौराहा पर एक कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी और भाग निकला। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच की। पता चला कि एक युवक कार में लड़की को बैठाकर ले जा रहा था। इस बीच लड़की का पिता मौके पर आ गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। लड़की के पिता ने युवक की पिटाई कर दी। 

इसके बाद युवक ने भागने की कोशिश की और कार से पिता की बाइक को टक्कर मार दी। वह किसी तरह बाल-बाल बचा। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें