तिलहर। दिल्ली से ट्रेन की बोगी में गेट के पास बैठकर घर लौट रहे बिहार के चंपारण जिले के मनवापुर क्षेत्र के गांव बेतिया निवासी कादिर मियां शुक्रवार को सुबह करीब 8:30 बजे स्थानीय स्टेशन से करीब 100 मीटर पहले झपकी आने पर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सफर में साथ मौजूद उनके भाई कादिर मियां ने अन्य यात्रियों की मदद से उन्हें उठाया और सीएचसी ले गए। वहां समीर को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कादिर ने बताया कि समीर दुबई जाने के लिए दिल्ली में इंटरव्यू देने गए थे। पत्नी के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। इसी दौरान झपकी आने पर समीर ट्रेन से नीचे गिर गए। संवाद