बंडा। मोहल्ला गुरुनानक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय अवतार सिंह उर्फ बिट्टू को शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उनको सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। पिता परमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि अवतार सिंह का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने से उसका बरेली से इलाज चल रहा है। शुक्रवार की शाम उसने अचानक कनपटी के पास गोली मार ली। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अवतार सिंह के घरवालों के मुताबिक वह अवसादग्रस्त थे और इसी वजह से उसने खुद को गोली मार ली। उनके घरवालों ने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद