शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में आर्य महोत्सव के दूसरे दिन नारी सशक्तिकरण के तहत शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए छात्राओं के बीच शतरंज तथा टेबिल टेनिस प्रतियोगिताएं कराई गईं। तीन चरणों में टेबिल टेनिस की स्पर्धा में गीता विजेता रहीं, सावित्री उपविजेता व प्रियंका सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं।
शतरंज में संस्कृति ने पहला, सुरभि ने दूसरा और नेहा कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. कनक रानी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शारीरिक शिक्षा व खेलकूद अधिकारी अनुराधा, डॉ. मधु जैन, डॉ. संतोष सक्सेना, डॉ. रूपांशु माला, डॉ. दुर्गावती सिंह, डॉ. नमिता किशोर आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।