फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजगार के लिए भटक रहे युवा, मेले में 86 को मिली नौकरी

Thu, 25 Jul 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
महेंद्र कुमार, गांव निवाड़ी, निगोही।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शहबाजनगर स्थित निजी आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 183 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इनमें 86 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हो गया। युवाओं ने बताया कि वे कई साल से रोजगार के लिए भटक रहे हैं। फिर भी चयन नहीं हो रहा।
विज्ञापन

मेले में रोजगार की तलाश में काफी दूर-दूर से युवा साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे थे। मेले में एलआईसी इंडिया, बूसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लिमिटेड लखनऊ, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, क्यूसेस क्रॉप लिमिटेड रुद्रपुर की कंपनियां अभ्यर्थियों के लिए चयन के लिए आई थीं। अभ्यर्थियों ने सभी कंपनियों के स्टॉल पर जाकर जानकारी ली। इसके बाद उपयोगिता के आधार पर आवेदन किया। कुल 183 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 86 का चयन हो गया। इसमें एलआईसी इंडिया में 15, बूसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लिमिटेड लखनऊ में 21, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में 24, क्यूसेस क्रॉप लिमिटेड रुद्रपुर में 26 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन


महेंद्र कुमार, गांव निवाड़ी, निगोही।

महेंद्र कुमार, गांव निवाड़ी, निगोही।

महेंद्र कुमार, गांव निवाड़ी, निगोही।

महेंद्र कुमार, गांव निवाड़ी, निगोही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें