फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लोधीपुर में जलभराव होने पर फूटा लोगों का गुस्सा, एक घंटे तक लगाया जाम

Thu, 25 Jul 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
लोधीपुर से सिटी पार्क तक लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी में आई बाढ़ के बाद अब भी लोधीपुर कॉलोनी में पानी भरा हुआ है। शिकायत के बावजूद पानी न निकाले जाने से नाराज लोगों ने बुधवार शाम को सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों की सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार से बात कराई। पानी जल्द निकलवाने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी घट जाने के बाद भी लोधीपुर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोग कई बार नगर निगम के अधिकारियों से कर चुके थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। जलभराव होने की वजह से मच्छर आदि पनप रहे थे। लोगों का निकलना दूभर हो गया है। आजिज आकर आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने शाम करीब सात बजे लोधीपुर खन्नौत नदी पुल के पास जाम लगा दिया। इस दौरान नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जाम की सूचना पर थाना सदर बाजार और रोजा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगाने वाले लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने जाम लगाने वाले लोगों की सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार से फोन पर बात कराई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि पंप भेजकर पानी को निकलवाया जाएगा। कुछ ही देर नगर निगम से पानी निकालने के लिए पंप पहुंच गए। इसके बाद आक्रोशित भीड़ का गुस्सा शांत हो गया। करीब एक घंटा लगे जाम से जीआईसी तिराहा से सुभाष चौराहा तक यातायात बाधित रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम के पंपों ने पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है। लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें