फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलसा

सार

तहसील क्षेत्र के गांव समधाना में शनिवार दोपहर बिजली गिरने से घर के बरामदे में बैठा युवक झुलस गया।गांव के अनुज के घर पर बिजली गिरने से दीवार में दरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलहर (शाहजहांपुर)। तहसील क्षेत्र के गांव समधाना में शनिवार दोपहर बिजली गिरने से घर के बरामदे में बैठा युवक झुलस गया। पास खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं दो मकानों को क्षति पहुंची है। युवक को तत्काल सीएचसी लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तेज बारिश हो रही थी। गांव समधाना निवासी 36 वर्षीय धर्मेंद्र घर के बरामदे में बैठा था और कुछ दूरी पर घर के बच्चे खेल रहे थे। प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि अचानक बिजली गिरी और धर्मेंद्र का बायां पैर झुलस गया। वह चिल्लाते हुए बेहोश हो गया। गांव के संजीव अपने वाहन से धर्मेंद्र को तत्काल तिलहर सीएचसी लाए। होश में आने के बाद उसे घर लाया गया। धर्मेंद्र के घर से थोड़ी दूरी पर डालचंद के घर की कच्ची छत में बिजली गिरने से सुराख हो गया। घर की वायरिंग खराब हो गई। गांव के अनुज के घर पर बिजली गिरने से दीवार में दरार हो गई। तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि राजस्वकर्मी को गांव में भेजकर रिपोर्ट तैयार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें