फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के घर गिरवाने के आरोपी का शांतिभंग में चालान

सार

हिटौटा में गरीबों का घर गिरवाने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का शनिवार को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।एसडीएम ने लेखपाल को आरोप पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुटार। हिटौटा में गरीबों का घर गिरवाने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का शनिवार को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट की धाराएं जमानती होने के कारण 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन

गांव हिटौटा में 18 सितंबर को अकील अहमद, अशफाक, शमशाद, अतीक के घरों को जेसीबी से तुड़वाकर ध्वस्त करा दिया गया था। गरीबों का कहना था कि प्लॉटिंग करने वाले एक व्यक्ति के इशारे पर इस तरह की कार्रवाई की गई है, जबकि वह लोग बीस वर्षों से इसी जगह पर रह रहे हैं। 20 सितंबर को मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच कराने की बात कही थी। नायब तहसीलदार ने रिपोर्ट एसडीएम को दी थी। एसडीएम ने लेखपाल को आरोप पत्र जारी किया है। लेखपाल प्रवेश वर्मा ने सात अक्तूबर को प्रापर्टी डीलर पूरनपुर के साजिद और पुनौती के ईश्वरदयाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट की धाराएं जमानती होने के कारण साजिद का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
भू-परिवर्तन कराए बिना प्लाटिंग
गांव के लोगों का आरोप है कि गांव हिटौटा में कृषि भूमि का बिना भू-परिवर्तन कराए ही प्लॉटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। प्लॉटिंग के आगे गरीबों के घरों को जेसीबी से गिरा दिया गया। नियमानुसार बिना भू-परिवर्तन प्लॉटिंग गैरकानूनी है। राजस्वकर्मियों ने इसकी रिपोर्ट भी अधिकारियों को नहीं दी गई।
विज्ञापन

मेरे स्तर से कार्रवाई कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई हो रही है। कृषि भूमि का भू-परिवर्तन हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें