पोस्टमॉर्टम हाउस पर बैठे मृतक मुकेश के शोकाकुल परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन मनाने दिल्ली से घर लौट रहे रोजा थाना क्षेत्र के सिमरई गांव निवासी मुकेश (35) की रविवार रात बस में तबीयत बिगड़ गई। बस चालक की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक मुकेश अविवाहित थे और दिल्ली की एक कंपनी में सिलाई का काम करते थे। रक्षाबंधन पर घर आने के लिए रविवार शाम करीब छह बजे दिल्ली के आनंद विहार से बस में सवार हुए थे। रात में शाहजहांपुर पहुंचने के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
बस चालक ने एंबुलेंस को सूचना दी। मुकेश को बस से उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों को मुकेश की मौत की सूचना दी। तीन बहनों मनोरमा, रामगुनी और बेबी का रो-रोकर हाल बेहाल है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।