फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'ऑपरेशन सिंदूर' की चर्चा से भड़का युवक, किशोर पर किया चाकू से हमला, पाकिस्तान के समर्थन में लगाया नारा

Wed, 07 May 2025 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां में एक युवक ने चाकू मारकर किशोर को घायल कर दिया। आरोप है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करने पर युवक भड़क गया था। उसने किशोर से गाली गलौज की। विरोध करने पर चाकू मार दिया। 
विज्ञापन
मां की गोद में घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की भारतीय सेना की कार्रवाई पर चर्चा करने पर एक युवक भड़क गया। उसने किशोर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं सब्जी मंडी में भीड़भाड़ वाले इलाके के बीच आरोपी युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की। इसके बाद भीड़ ने युवक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
Trending Videos

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव धर्मगदपुर खुर्द निवासी लालबहादुर का 12 वर्षीय पुत्र सुरजीत बुधवार सुबह सब्जी मंडी में गया था। इस दौरान भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की वह अपने दोस्तों के साथ चर्चा करने लगा। इस दौरान पड़ोस में ही मौजूद पुवायां कस्बे के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी एक युवक ने चर्चा का विरोध किया और गाली गलौज शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें- UP: मेरा लाल मुझसे रूठ गया... शवों को देख बिलख पड़े परिजन, शाहजहांपुर में छह परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

बालक के हाथ में मारा चाकू 
सुरजीत ने गाली देने से मना किया तो युवक ने चाकू से वार कर दिया, जो सुरजीत के हाथ में लगा। आरोप है कि चाकू से वार करने के बाद युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की। इसके बाद मंडी में मौजूद भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान हमलावर का एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल सुरजीत को सीएचसी में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

वहीं, किशोर पर चाकू से हमला करने और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने की घटना को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश फैल गया और तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि युवक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें