फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभ्युदय कोचिंग में पढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के तहत 300 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें यूपीएससी, नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जा रही है।
विज्ञापन

आमतौर पर सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों को भारी फीस चुकानी पड़ती है। बहुत से छात्र-छात्राएं ऐसे होते हैं, जोकि रुपयाें की कमी के कारण अच्छी कोचिंग में नहीं जा पाते हैं। प्रदेश सरकार ने ऐसे युवाओं को लाभ देने के लिए ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू की है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है।
योजना के लिए ऐसे छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय छह लाख रुपए तक है। जिले में अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग के लिए जीएफ कॉलेज में केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जहां पर युवा आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, नीट, एनडीए, सीडीएस, जेईई की कोचिंग ले रहे हैं। कोचिंग का संचालन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। यहां विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों को सिलेबस, ऑनलाइन स्टडी मेटेरियल और कॉशन पेपर का प्रारूप भी उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान समय में 13 शिक्षक हैं, जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं।
विज्ञापन


फ्लैगशिप प्रोग्राम्स में से एक
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
समाज कल्याण अधिकारी वंदना ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सरकार की फ्लैगशिप प्रोग्राम्स में से एक है। योजना के तहत एक छात्र कई प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की कक्षाएं अटेंड कर सकता है। इसके लिए कोई भी शुल्क देय नहीं है। योजना के तहत महज क्लासरूम प्रोग्राम ही नहीं, बल्कि वर्चुअल कांटेक्ट के जरिए छात्र-छात्राओं की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन


किस कोर्स के लिए कितने अभ्यर्थी
यूपीएससी - 150
नीट - 68
जेईई - 12
एनडीए - 23
सीडीएस - 16
अन्य - 41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें