फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक लापता, शारदा नहर में डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। गांव नगला बलेटू निवासी 18 वर्षीय आमिर हसन शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने आमिर के शारदा नहर में डूबने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आमिर सुबह करीब आठ बजे धान की रोपाई के लिए खेत पर गया था। लगभग 10 बजे वह शौच के लिए शारदा नहर के किनारे गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर तक इंतजार और आसपास तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इससे परिजनों ने आशंका जताई कि वह नहर में डूब गया होगा। ग्रामीणों में शारदा नहर में मगरमच्छ होने की संभावना की चर्चा है। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पुलिस युवक को तलाश रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें