शाहजहांपुर। अपलाइन की जम्मूतवी एक्सप्रेस के सामने युवक लेट गया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया। ट्रेन करीब 30 मिनट तक खड़ी रही।
कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली 13151 नंबर ट्रेन शाम को लाइन नंबर तीन पर ली गई। दो मिनट के स्टाॅपेज के बाद ट्रेन जैसे ही बढ़ी। तभी एक युवक आकर इंजन के आगे लेट गया। इंजन की चपेट में आकर उसका पैर कट गया। दूसरे पैर में रगड़ लग गई। युवक को देखकर लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत ही एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा। संवाद