फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। थाना क्षेत्र के सिसौआ गांव में मंगलवार को अपने घर की छत से गिरकर घायल हुए 26 वर्षीय रवित की बुधवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


रवित मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे छत से गिर गया था। पड़ोस में रहने वाले रवींद्र ने बताया कि रवित के पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद वह शराब का आदी हो गया था और मानसिक रूप से बीमार रहने लगा था। रवींद्र के अनुसार, रवित कई महीनों से गांव में इधर-उधर छतों पर कूदता रहता था और अक्सर जान देने की बात करता था। रवित की मां बुजुर्ग हैं और उसकी पत्नी रूबी इन दिनों गर्भवती हैं। उसके दो छोटे बेटे भी हैं। इस घटना से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक उमेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें