निगोही में छत्रपाल के परिजन से पूछताछ करती पुलिस
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामबाग निवासी छत्रपाल (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई। 31 अगस्त को छत्रपाल अपने साथी सुरजीत के साथ सुबह आठ बजे बाइक से शाहजहांपुर जा रहा था।
राघवपुर-सिकंदरपुर के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। बताते हैं कि कार किसी पुलिसकर्मी की थी। हादसे में छत्रपाल और सुरजीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने छत्रपाल को बरेली रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने आए और अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद