मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर बिलपुर स्टेशन के यार्ड के पास ऋषिकेश-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र के कामापुर गांव के कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आरपीएफ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बिलपुर के स्टेशन अधीक्षक प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि इस हादसे से रेल संचालन बाधित नहीं हुआ। संवाद