फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। हिंदू पट्टी मोहल्ले में लाला बुलाकीदास इंटर कॉलेज के पास रहने वाले मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव तालबीपुर दिउरिया निवासी ग्राम विकास अधिकारी राकेश वर्मा का पुत्र अभिनव वर्मा सोमवार को सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने के बाद लापता युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

राकेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अभिनव वर्मा इंजीनियर है। वह सोमवार को सुबह करीब नौ बजे परिवार के किसी भी सदस्य को बताए बिना घर से कहीं चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने रिश्तेदारियों सहित अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करके लापता युवक की तलाश को पुलिस टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें