फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवदिया नवाजपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव नवदिया नवाजपुर निवासी सूरज (22) की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

भाई विजय कुमार ने बताया कि 26 अगस्त को सूरज शराब पीकर घर आया था। बाद में सूरज की तबीयत बिगड़ गई। किसी ने सूरज के जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई तो सूरज को निजी अस्पताल ले जाया गया। चार दिन तक इलाज के बाद 30 अगस्त को सूरज की हालत बिगड़ गई तो परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

सोमवार को इलाज के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने सूरज के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस के अनुसार, सूरज शराब पीने का आदी था। तबीयत खराब होने से पहले भी उसने शराब पी थी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। तहरीर दी जाती है ताे जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें