फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार के युवक की देहरादून में हादसे में मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
खुटार के रविंद्र कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार। मोहल्ला बजरिया निवासी 40 वर्षीय रविंद्र कश्यप उर्फ लल्ला की देहरादून में सड़क हादसे में मौत हो गई। रविंद्र के दो साथी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

रविंद्र कश्यप कई वर्षों से नोएडा के सेक्टर 62 में परिवार के साथ रहते थे। वह नोएडा की एक सिलाई कंपनी में ठेका लेकर कारीगरों से कपड़ों की सिलाई कराते थे। 30 अप्रैल को वह अपने दोस्तों के साथ कार से देहरादून जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उत्तराखंड के देहरादून के थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में असरोड़ी चारघाट के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर कार में लग जाने से रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रविंद्र के दो दोस्त नोएडा निवासी मनोज पाठक और दिनेश कुमार गंभीर घायल हो गए।
रविंद्र की मौत से पत्नी अंजलि कश्यप, पुत्र यथार्थ कश्यप, भाई महेंद्र कश्यप का रो-रोकर बुरा हाल है। महेंद्र कश्यप परिजनों के साथ देहरादून गए हैं। परिजनों ने बताया कि देर रात तक रविंद्र का शव घर पहुंचेगा।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल

गोला गोकर्णनाथ। मुंडन समारोह में शामिल होने गोला आ रहे बाइक सवार दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। घायल महिला का इलाज चल रहा है। जिला शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बढ़रौहा निवासी उमेश (27) पुत्र रामविलास अपनी पत्नी शारदा (26) के साथ बाइक से गोला आ रहे थे। मोहम्मदी मार्ग पर ममरी के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। शारदा देवी का इलाज जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद

फोटो: 42

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
बंडा। पांच दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल गांव आलमपुर पिपरिया गांव निवासी 30 वर्षीय सत्यपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक युवक की उसी दिन मौत हो गई थी। 27 अप्रैल की रात करीब दस बजे 26 वर्षीय रजनीश बाइक से गांव के 30 वर्षीय सत्यपाल व 29 वर्षीय सजपाल के साथ सिंगापुर पनई गांव अपनी रिश्तेदार की बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पूरनपुर मार्ग पर गांव हसनापुर मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। दूसरे दिन रजनीश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को सत्यपाल ने भी दम तोड़ दिया। सत्यपाल के शव को देख उनके पिता बाबूराम, मां माया देवी, पत्नी गिरिजा देवी, पुत्र रितेश भाई, धर्मेंद्र व सर्वेश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
-
आंधी-पानी के दौरान हादसों में दो बाइक सवार घायल
तिलहर। आंधी-पानी के दौरान बृहस्पतिवार रात गांव सुनौरा अजमतपुर निवासी बबलू बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए। दूसरी ओर बरेली की ओर से आ रहे आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपक ओवरब्रिज बाइपास चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही, कपसेड़ा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कार में सवार किसी को चोट नहीं आई। संवाद
-
ऑटो पलटने से भाई-बहन समेत कई लोग घायल
तिलहर। कटरा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव दिउरास की निवासी विभू और उनके भाई मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ऑटो चालक शेर बहादुर समेत अन्य सवारियों को भी चोटें आईं। बताया जा रहा है कि विभू अपने भाई मयंक के साथ दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख लेने तिलहर कोर्ट जा रही थीं। प्राथमिक उपचार के बाद विभू और मयंक की हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद
-
फोटो- 01 और 02
बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल

खुटार। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर खुटार के गांव चमराबोझी मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में गांव गुरघिया के हिमांशु पटेल और गांव टाह खुर्द कलां निवासी नबीबउल्ला घायल हो गए।
हिमांशु पटेल पुवायां में अपने साले की शादी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को वह बाइक से घर आ रहे थे। हिंमाशु और नबीबउल्ला की बाइक टकरा जाने से दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
सड़क हादसे में दंपती घायल, हालत गंभीर



तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित पूर्वी भक्सी तिराहा पर शुक्रवार शाम हादसा हो गया। किसी वाहन की टक्कर लगने से जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव लोचन नगर निवासी रमेश, उनकी पत्नी ईश्वरवती घायल हो गए। वह बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। सूचना पर दरोगा जोगेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच घायल दंपती को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद

खुटार के रविंद्र कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

खुटार के रविंद्र कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

खुटार के रविंद्र कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें